{"_id":"5a9c15b24f1c1bb06f8b4b6a","slug":"201520178610-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बाइक चोरी, ऑटोलिफ्टर गैंग ने उड़ाई नींद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर बाइक चोरी, ऑटोलिफ्टर गैंग ने उड़ाई नींद
Updated Mon, 05 Mar 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
bike thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर बाइक चोरी, ऑटोलिफ्टर गैंग ने उड़ाई नींद
बिसौली (बदायूं)। नगर में ऑटोलिफ्टर गैंग ने वाहन चालकों की नींद उड़ा रखी है। रविवार को कंप्यूटर सेंटर पर गए एक युवक की बाइक ऑटोलिफ्टर गैंग ने उड़ा दी। पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
नगर में बाइक चोरों की सक्रियता बढ़ने से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। ऑटोलिफ्टर गैंग फिर से सक्रिय हो गया है। नगर के मोहल्ला साईं विहार स्थित एक कंप्यूटर सेंटर के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने उठा ली। बाहर आने पर बाइक स्वामी मोहल्ला गुलाबबाग निवासी युवक पवन शर्मा ने अपनी बाइक गायब देखी तो उसके होश उड़ गए। युवक ने यहां-वहां तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच पीड़ित ने यूपी 100 पर शिकायत की तो पुलिस ने मुआयना कर अपना पल्ला झाड़ लिया। कोतवाली पहुंचकर युवक ने तहरीर दी पर मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। नगर में एक साल में पचास से अधिक बाइक और अधिवक्ता शिवशंकर पाठक की कार चोरी हो चुकी हैं। पुलिस आज तक एक भी बाइक का पता नहीं लगा सकी है। पिछले दिनों पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के सदस्य बताकर छह लोगों जेल भेज दिया। बाकी सदस्य आज भी सक्रिय हैं। जनता में पुलिस की शिथिल कार्यशैली से रोष है।