{"_id":"596256104f1c1b0a078b4684","slug":"201499616784-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी और सेंट्रो कार की टक्कर में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी और सेंट्रो कार की टक्कर में महिला की मौत
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी(बदायूं)। बदायूं-चंदौसी रोड पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लाल पेट्रोल पंप के पास जेसीबी और सेंट्रो कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है।
मुरादाबाद के पक्काबाग मोहल्ले के रहने वाले परवेज अपने परिवार के साथ रविवार को बड़े सरकार की दरगाह पर आए थे। ज्यारत करने के बाद सभी लोग दोपहर को सेंट्रो कार से वापस मुरादाबाद लौट रहे थे। खेड़ा नवादा से निकलने के बाद कार चंदौसी रोड पर लाल पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि इसी दौरान सामने से आ रही जेसीबी से सेंट्रो की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें सेंट्रो के परखचे उड़ गए। हादसे में परवेज की पत्नी सीमा की मौत हो गई। परवेज पुत्र अब्दुल नफीस, सलमान पुत्र इमामुद्दीन समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सीमा के शव को मोरचरी में रख दिया गया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे की सूचना पर परवेज के परिवार के अन्य लोग भी बदायूं पहुंच गए हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।