{"_id":"59511b314f1c1b900c8b4ec7","slug":"201498487601-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का नंबर और पासवर्ड पूछकर 34 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का नंबर और पासवर्ड पूछकर 34 हजार उड़ाए
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
दहगवां। जिले में साइबर क्राइम की वारदात में लगातार इजाफा हो रहा है। मोबाइल पर झांसा देकर एटीएम का पासवर्ड और नंबर पूछकर बैंक एकाउंट से 34 हजार रुपये साफ करने का एक और मामला सामने आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
जरीफनगर थाने के गांव दूधवां निवासी सूबेदार गांव में ही डेयरी का कारोबार करता है। उसका बैंक एकाउंट पीएनबी सहसवान में है। रविवार दोपहर सूबेदार के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने पीएनबी की लखनऊ स्थित हेड ब्रांच का अधिकारी बताया। सूबेदार से कहा कि उसका एटीएम बंद कर दिया गया है। एटीएम फिर से चालू कराने के लिए उसे पासवर्ड और एटीएम का नंबर बताना होगा। इसके कुछ देर बाद एक और फोन आया। इस बार फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी की मुंबई हेड ब्रांच से बोलने की बात कही। सूबेदार ने झांसे में आकर अपने एटीएम का पासवर्ड और 16 डिजिट का नंबर फोन करने वाले को बता दिया। इसके कुछ देर के बाद सूबेदार के खाते से 34 हजार रुपये साफ हो गए। उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो वह दंग रह गया। सूबेदार अब झांसा देकर रुपये उड़ाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रहा है।