फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बालक को गन प्वाइंटर पर लेकर लूट के आरोपी गिरफ्तार

बालक को गन प्वाइंटर पर लेकर लूट के आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
बालक को गन प्वाइंटर पर लेकर लूट के आरोपी गिरफ्तार
अलापुर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उरौलिया में चार दिन पहले बालक को गन प्वाइंट पर लेकर नकदी और जेवर लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर नकदी और लूटा गया माल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
अलापुर थाने के गांव उरौलिया निवासी समर खां दिल्ली में रहकर कारोबार करता है। 17 जून की रात उसकी पत्नी तकदीर जहां परिवार के साथ घर में थी। रात में बदमाश किसी तरह से उसके घर में घुस आए थे। बदमाशों ने तकदीर जहां के डेढ़ साल के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की थी। बदमाश यहां से नकदी और जेवर लूट ले गए। भागते वक्त बदमाश डेढ़ साल के बच्चे के छत पर छोड़ गए। तकदीर जहां के शोर करने पर आस-पास के लोग जमा हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अलापुर-ककराला रोड पर बंद पड़े भट्टे पर बैठे हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया। मौके से शहजादे उर्फ शैफ पुत्र मुश्ताक निवासी वार्ड 25 ककराला और मासा अल्लाह पुत्र नवाब अली वाड्र 24 ककराला को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने लूट के 25 हजार रुपयों के साथ जेवर और पकड़े बरामद किए। दोनों ने उरौलिया गांव में हुई वारदात को स्वीकार किया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed