फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फंदे पर लटकने से हुई थी सबीना की मौत

फंदे पर लटकने से हुई थी सबीना की मौत

Wed, 13 Mar 2019 07:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकने से हुई थी सबीना की मौत
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनूपुरा में हुई विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने बुधवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत फंदे पर लटकने से बताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों के हवाले कर दिया है, साथ ही पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बरेली जिले में आंवला क्षेत्र के ग्राम पट्टी कुर्की निवासी जीशान पुत्र याकूब खां के मुताबिक उसकी बहन सबीना (32) का निकाह पांच साल पहले बिसौली क्षेत्र के गांव धनूपुरा निवासी तहजीब से हुआ था। तहजीब और उसके परिवार वाले काफी समय से एक लाख रुपये मांग रहे थे। इसके लिए वह सबीना को परेशान भी कर रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें धनूपुरा के किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि ससुराल वालों ने उसकी बहन सबीना की हत्या कर दी है और घर से फरार हो गए हैं। उसके बाद जीशान अपने परिवार के साथ धनूपुरा पहुंचा, जहां उसकी बहन का शव बेड पर पड़ा था। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस ने जीशान की तहरीर पर पति तहजीब, जेठ तसलीम, सास खातून और जेठानी जीनत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम में फंदे पर लटकने से मौत होना बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव को अपने घर आंवला ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed