{"_id":"5c72d736bdec224c8b1b07a7","slug":"171551030070-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक रेफर
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। रविवार शाम उझानी बाईपास पर कोल्ड स्टोर के सामने किसी वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरवारा निवासी शिववीर (27) पुत्र विद्याराम कस्बे के एक कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी करता था। शिववीर रविवार देर शाम कोल्ड स्टोर से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। उसी बाइक पर गांव का ही छत्रपाल (45) पुत्र बदन सिंह भी बैठा था। रास्ते में बाईपास पर सरदार कोल्ड स्टोर के सामने किसी वाहन ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उधर से गुजरे लोगों ने दोनों युवकों को सड़क पर पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने शिववीर को मृत घोषित कर दिया। हालत देखकर छत्रपाल को बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।