{"_id":"5b4cdcdc4f1c1b35748b533f","slug":"171531763932-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से बैग उड़ाने वाले तीन उचक्के दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से बैग उड़ाने वाले तीन उचक्के दबोचे
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 33
कार से बैग उड़ाने वाले
तीन उचक्के दबोचे
नौ हजार रुपये, छह लाख के चेक और मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली (बदायूं)। तीन दिन पहले मोबिल ऑयल टपकने का बहाना बनाकर कार से बैग उठाने वाले उचक्कों को सोमवार सुबह पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से चोरी का बैग, नौ हजार रुपये और छह लाख के चेक के अलावा मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
कानपुर निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह 13 जुलाई की शाम कार से शाहजहांपुर जा रहे थे। वह वृंदावन बिहारी रबर प्रोडक्ट्स कानपुर में नौकरी करते हैं। उनकी गाड़ी शाम को चार बजे नगर के आंवला चौराहे पर पहुंची थी कि उसी समय दो लोग मोबिल ऑयल टपकने की बात कहते हुए चिल्लाए। चालक दिनेश यादव और मालिक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने नीचे उतरकर बोनट खोला और गाड़ी चेक की। लौटे तो उनका बैग गायब था। बैग में 85 हजार रुपये, छह लाख 56 हजार के चेक, दो मोबाइल, चार्जर और तीन कैलकुलेटर थे। पुलिस ने इस मामले की छानबीन करते हुए गदरपुरा निवासी अनिल मौर्य, राजेंद्र कश्यप और बृजपाल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 9500 रुपये और बाकी अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नगर निवासी सरगना समसुद्दीन और टोनी गाड़ी से मोबिल टपकने का बहाना बनाते हुए चिल्लाए थे। बिसौली कोतवाल ओपी गौतम ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।