{"_id":"5a60c34f4f1c1bca798b4745","slug":"171516290895-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खुलेगा महावीर की हत्या का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल्द खुलेगा महावीर की हत्या का राज
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
हत्या का खुलासा
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई में निजी नलकूप के कुंड में मिली ग्रामीण महावीर की लाश के मामले में पुलिस ने विवेचना तेज करते हुए मामला हत्या में तरमीम कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही महावीर की हत्या का राज खुल जाएगा।
धमेई निवासी 55 वर्षीय महावीर सिंह की लाश 26 दिसंबर को सुबह गांव के पास ही कृपाल सिंह के निजी नलकूप के कुंड में पड़ी मिली थी। पुलिस ने उसी दिन मृतक के बेटे जितेंद्र की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो जाने के बाद पुलिस ने मृतक के घरवालों से भी बात की। उन्होंने दो लोगों पर शक जताया था।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के घरवाले बुधवार शाम को कोतवाली आकर मिले। उनके बयानों के आधार पर मामला हत्या में तरमीम कर लिया गया है। अब तक की विवेचना में दो-तीन लोगों पर शक की सुई पहुंची है। उन्हें तलाश किया जा रहा है। जल्द ही कातिलों को दबोच कर केस का वर्कआउट कर दिया जाएगा।