फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला बच्चा, चाइलड लाइन को सौपा

रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला बच्चा, चाइलड लाइन को सौपा

Fri, 08 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला बच्चा, चाइलड लाइन को सौपा
विज्ञापन

बदायूं। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक 12 वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में घूमता मिला। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।
गुरुवार शाम प्लेटफार्म पर आरपीएफ सिपाही अजयपाल ड्यूटी पर था। अचानक उसकी नजर एक लावारिस घूमते हुए बच्चे पर पड़ी। वह बच्चे को लेकर पूछताछ के लिए आरपीएफ थाने लाया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अक्षय पुत्र प्रफुल निवासी गांधीनगर गुजरात बताया। यहां कैसे पहुंचा इसका जवाब नहीं दिया। बच्चे ने यह भी बताया कि उसकी मां नहीं है और पिता गुजरात में मजदूरी करते है। पिछले छह महीने से वह अलापुर स्थित एक चाय की दुकान पर काम कर रहा था। दुकानदार खाना और रुपये नहीं देता था। इसलिए वह दुकान से भागकर घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा। पूछताछ के बाद भी ह बदायूं कैसे पहुंचा, ये नहीं पता चल सका। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद बच्चे को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। जहां से बच्चे के परिवार वालों से संपर्क करके उसे घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed