{"_id":"5d1a16338ebc3e3c890ba34c","slug":"156199068512-badaun-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी घूम रहा खुलेआम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी घूम रहा खुलेआम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को उझानी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी समझौते के लिए उन्हें तरह-तरह से धमका रहे हैं। इससे परेशान परिजनों ने एसपी देहात के साथ ही डीआईजी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़ित पक्ष ने जिले की पुलिस पर भी आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और पूरे प्रकरण की विवेचना गैर जिले की पुलिस से कराने की मांग भी की।
एक माह पूर्व उझानी इलाके में घटी इस चर्चित घटना में धर्मेंद्र प्रधान, उसके भतीजे शानू सिंह और भाई दुर्वेश उर्फ पप्पू के खिलाफ अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट लिखाई गई थी। किशोरी के 161 व 164 के बयान भी हो चुके हैं, लेेकिन पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी धर्मेंद्र प्रधान को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि वह पिछले दिनों डीएम के साथ गंगा आरती में शामिल होकर तथा फेसबुक पर उसकी फोटो अपलोड करके डीएम से अपनी नजदीकियां दिखाने की कोशिश भी कर चुका है। सोमवार को किशोरी की मां एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह से तथा पिता डीआईजी से मिले। उनका कहना था कि राजनैतिक पहुंच और स्थानीय अधिकारियों से मिलीभगत के चलते पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि उन्हें उझानी और जिले की पुलिस से निष्पक्ष विवेचना की उम्मीद नहीं है इसलिए इस प्रकरण की विवेचना बदायूं से स्थानांतरित कराकर अन्य जिले की पुलिस से कराई जाए।