{"_id":"5d160a478ebc3e3cc66761fd","slug":"156172549116-badaun-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंझौरा गांव के दो पक्षों में फायरिंग, गांव में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंझौरा गांव के दो पक्षों में फायरिंग, गांव में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के रंझौरा गांव में दो पक्षों का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत मच गई। वहीं आरोपी हिस्ट्रीशीटर निकलकर भागने में कामयाब रहा।
ग्राम रंझौरा निवासी हिस्ट्रीशीटर गोवर्धन पुत्र भाय सिंह यादव और दूसरे पक्ष के ओमपाल पुत्र काशी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब एक माह पूर्व दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। उसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी थी जिसमें राजवीर व ब्रजेशवती पुत्री ओमपाल घायल हो गए थे। इस पर राजवीर ने गोवर्धन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी गांव से फरार चल रहा था। ग्रामीणों की माने तो गुरुवार रात गोवर्धन गांव लौटा था और शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने फायरिंग कर दी। बाद में दूसरे पक्ष ने एक फायर किया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गांव में फायरिंग होने की सूचना जरूर मिली थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। आरोपी मौके से भाग गया है। उसे जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
हरिभान सिंह राठौड़, एसओ बिनावर