फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संभल के युवक को जहरखुरानियों ने लूटा, बाइपास पर मिला बेहोश

संभल के युवक को जहरखुरानियों ने लूटा, बाइपास पर मिला बेहोश

Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
संभल के युवक को जहरखुरानियों ने लूटा, बाइपास पर मिला बेहोश
उझानी (बदायूं)। दिल्ली से घर लौटने के लिए रोडवेज बस में सवार संभल जिले के युवक को सफर के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया। उसे गुन्नौर चौराहे पर उतरकर बबराला जाना था लेकिन परिचालक ने उसे वहां उतारने की बजाय यहां बाईपास पर बेहोशी की हालत में उतार दिया। इलाज के दौरान होश आने पर उसका बैग और नकदी लूट लिए जाने का उसे अहसास हुआ।
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना रचित (25) संभल जिले में बबराला के वार्ड नंबर तीन निवासी कल्याण सिंह का बेटा है। वह दिल्ली में काम करता है। सोमवार रात घर लौटने के लिए वह दिल्ली के आनंद बिहार स्टैंड से रोडवेज बस में सवार हुआ। उसके पास बैग और जेब में करीब तीन हजार रुपये थे। वह बेहोशी की हालत में बाईपास पर पड़ा मिला था। पुलिस ने उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर इलाज कराया। होश आने पर उसने बताया कि सीट पर उसके बराबर जो युवक बैठ था, उसने पकौड़ी खिला दीं। इसके बाद आगे क्या हुआ, उसे कुछ भी पता नहीं लग पाया लेकिन जेब में सेलफोन बचा रह गया। बैग और जेब में रखे रुपये भी वह निकाल ले गया। पुलिस की सूचना के बाद दोपहर में उसके परिजन भी यहां पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। सबसे अहम बात तो यह कि रोडवेज बस के चालक ने उसे गुन्नौर में नहीं उतारा था। जबकि उसके पास टिकट भी गुन्नौर तक का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed