फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फंदे पर लटकने से हुई थी विमलेश की मौत

फंदे पर लटकने से हुई थी विमलेश की मौत

Sun, 11 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकने से हुई थी विमलेश की मौत
फंदे पर लटकने से हुई
विज्ञापन

थी विमलेश की मौत
बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने फंदे पर लटके मिले विवाहिता के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे पर लटकने से बताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम कपरूआ निवासी दुर्विजय का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी विमलेश की शादी करीब 13 साल पूर्व जरीफनगर के नाधा निवासी पूर्व प्रधान महेश यादव के बेटे ब्रजेश के साथ की थी। बेटी के कोई संतान नहीं थी। इससे उसके ससुराल वाले विमलेश को परेशान करते थे। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता हुआ मिला था। उसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। बेटी के ससुराल वाले शाम तक अपने बचाव में फैसले की बात करते रहे। दुर्विजय का आरोप है कि पूर्व प्रधान ने उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। जिससे वह कोई कार्रवाई नहीं करा सकें। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के शव को हत्या करके फंदे पर लटकाया गया था। उन्होंने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed