फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पीआरडी के ‘वीरू’ को एडीएम से मिलवाया, जल्द मिलेगी राहत

पीआरडी के ‘वीरू’ को एडीएम से मिलवाया, जल्द मिलेगी राहत

Mon, 05 Mar 2018 05:18 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
पीआरडी के ‘वीरू’ को एडीएम से मिलवाया, जल्द मिलेगी राहत
police cartoon
पीआरडी जवान को
विज्ञापन

एडीएम से मिलवाया
चढ़ गया था शनिवार को मोबाइल टॉवर पर
सोमवार को पुलिस कराएगी डीएम से मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
नियमित ड्यूटी की मांग पूरी नहीं होने की वजह से मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आक्रोश व्यक्त करने वाले पीआरडी के जवान महेश कुमार को लेकर रविवार देर रात पुलिस एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव के पास पहुंची। महेश ने उनके सामने अपना पक्ष रखा। उसकी समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया गया। हालांकि डीएम से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। सोमवार को वह डीएम के सामने पेश होगा।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडानरसिंहपुर निवासी पीआरडी जवान महेश कुमार नियमित ड्यूटी की मांग करते हुए रविवार अपराह्न गौतमपुरी मोहल्ला पहुंचकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। काफी समझाने-बुझाने के बाद वह टॉवर से उतरा तो कोतवाली प्रभारी देर रात ही उसे लेकर एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव के पास पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में उसने अपना पक्ष भी रखा। बताया कि साल में तीन महीने की ड्यूटी से वह परिवार और बच्चों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक- एडीएम प्रशासन ने महेश को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। महेश ने डीएम से मिलने की बात कही है, उसे डीएम के सामने भी पेश किया जाएगा। डीएम दिनेश कुमार से उसकी मुलाकात सोमवार को हो सकती है। नियमित ड्यूटी नहीं मिलने पर वह आत्महत्या की धमकी भी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed