{"_id":"595cea964f1c1b4e178b48a9","slug":"151499261590-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स कस रहे फब्तियां, एंटी रोमिया स्क्वॉयड का पता नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स कस रहे फब्तियां, एंटी रोमिया स्क्वॉयड का पता नहीं
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। स्कूल-कॉलेज खुले पांच दिन हो चुके हैं। पुलिस का एंटी रोमियो स्क्वॉयड कहीं नजर नहीं आ रहा। ऐसे में, मनचले बाइकर्स गर्ल्स स्कूल-कॉलेजों के आस-पास मंडराते रहते हैं। बुधवार को तो इन लोगों ने हद कर दी। टिकटगंज चौराहे के पास बाइकर्स ने छुट्टी होने के बाद घर को लौट रहीं छात्राओं पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर भीड़ जमा होने लगी। इस पर वे भाग निकले।
सूबे में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी थानों में एंटी रोमियों स्क्वॉयड का गठन किया था। सबसे ज्यादा छेड़छाड़ की घटनाएं स्कूल कॉलेजों के आस-पास ही होती हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन होने के बाद कुछ दिन तक तो इसकी गतिविधियां दिखीं। कई स्थानों पर शोहदों को पकड़ा भी गया लेकिन कुछ दिनों के बाद एंटी रोमियो स्क्वॉयड की गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गईं। जिले भर में स्कूल-कॉलेज एक जुलाई से खुल चुके हैं। शहर के टिकटगंज इलाके से होकर राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय और दास कॉलेज के लिए रास्ते जाते हैं। इन रास्तों पर छात्राओं का काफी आना-जाना होता है। सुबह कॉलेज खुलने और दोपहर में छुट्टी होने के वक्त बाइकर्स मनचलों को कॉलेजों के आस-पास मंडराते देखा जा सकता है। बुधवार को टिकटगंज इलाके में छुट्टी के वक्त बाइकर्स मनचलों ने जमकर मनमानी की। इधर, स्कूल कॉलेज खुलने के पांचवें दिन भी शहर में किसी भी स्थान पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड नजर नहीं आया।
--------
वर्जन-
एंटी रोमियो स्क्वॉयड अपना काम कर रहा है। बुधवार को भी कई इलाकों में अभियान चलाकर शोहदों की धर पकड़ की गई। इसके साथ ही वाहन चेकिंग भी की गई। अगर कहीं पर छेड़छाड़ का मामला सामने आता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-कमल किशोर, एसपी सिटी