{"_id":"5aafe68a4f1c1bab758b6472","slug":"141521477258-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन दिनदहाड़े ढाबा स्वामी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन दिनदहाड़े ढाबा स्वामी को गोली मारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 20 Mar 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
गोलीबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के चलते बाइक सवार तीन लोगों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक ढाबा स्वामी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मानपुर कुलचौरा निवासी धनवीर यादव (30) पुत्र भारत सिंह का गांव के पास ही अलापुर रोड किनारे ढाबा है। सोमवार शाम करीब चार बजे धनवीर घर से पैदल ढाबा को जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें बाइक पर आए तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी। गोली धनवीर की जांघ में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें पड़ा देख आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद उधर से गुजरे ग्रामीणों ने धनवीर को घायल पड़ा देखा तो परिवार वालों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे परिवार वाले घायल को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। सिविल लाइंस थाने में धनवीर की ओर से गांव के ही ब्रजेश, नरेंद्र और कुआंडाड़ा निवासी पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
धनवीर ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व उनके ढाबे पर बैठकर गांव के तीन लोग शराब पीना चाहते थे। उन्होंने शराब पीने को मना किया तो तीनों नाराज हो गए और मारपीट कर दी। सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इस मामले में उन्होंने ब्रजेश पुत्र महीपाल, नरेंद्र पुत्र राजवीर और पप्पू पुत्र बच्चू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। तभी उनसे तीनों आरोपी रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन
ढाबा स्वामी की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजी थी, लेकिन मौके पर कोई सबूत नहीं मिला। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। - वीरेंद्र सिंह यादव, सीओ सिटी