फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   इस्लामनगर थाने से भाग निकला शातिर, हड़कंप

इस्लामनगर थाने से भाग निकला शातिर, हड़कंप

Fri, 29 Dec 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
इस्लामनगर थाने से भाग निकला शातिर, हड़कंप
यूपी100 - फोटो : amar ujala
इस्लामनगर। नौगवां चौकी पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए जिन तीन लोगों को भरी भीड़ में तमंचा समेत पकड़कर सौंपा था, उनमें से एक इस्लामनगर थाने से भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। शर्मिदंगी में पुलिस ने बाकी दोनों आरोपियों को भी बिना कार्रवाई परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस घटना को नकारते हुए चेकिंग और पूछताछ की सामान्य घटना बता रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात नौगवां चौकी पुलिस मौसमपुर रोड पर गश्त कर रही थी। एक बाइक पर सवार तीन लोगों को संदेह के आधार पर पुलिस ने रोक लिया। इन पर बाइक के कागजात नहीं थे। बताते हैं कि तलाशी ली तो मौसमपुर निवासी एक युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ। बाइक पर बैठे अन्य दो युवक भी संदिग्ध हालात में घबराए से दिखे। बाइक दिल्ली नंबर थी। बाइक चौकी पर खड़ी कर पुलिस युवकों को पकड़कर थाने ले गई। थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद हवालात की बजाय कार्यालय में ही बैठा लिया। चर्चा है कि कार्रवाई करने या न करने को लेकर सेटिंग की जा रही थी। सुबह के समय मुंशी की आंख लग गई। देखा तो एक आरोपी कार्यालय से गायब मिला। तब थाने में भगदड़ मच गई। कई दरोगा और सिपाही उसकी तलाश में लगाए गए पर वह नहीं मिला। तब थाना पुलिस ने मामले की लीपापोती शुरू कर दी। पुलिस ने अन्य दो युवकों को भी उनके परिवारीजनों के हवाले कर दिया। कस्बे में चर्चा फैली कि इसमें भी खेल हो गया है। थाना पुलिस मामले को दबाने में पूरे जतन से जुट गई। बात नहीं बनी तो किसी को पकड़ने की ही बात से इंकार करने लगी। थानाध्यक्ष रामनरेश माथुर से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने थाने से युवक के भागने की घटना से ही इंकार कर दिया। कहा कि संदिग्ध लोगों को पकड़ा था, पूछताछ के बाद जब कुछ खास नहीं मिला तो उनके परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

000000000000000
कई वारदातें, खुलासा कोई नहीं
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के मौसमपुर चौराहे पर अक्सर लूट होती है। पिछले दिनों ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल लूट को भी थाना पुलिस ने चोरी में दर्ज किया, जिसका अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। यहां संदिग्ध लोग अक्सर घूमते हैं। थाना क्षेत्र के ही नूरपुर पिनौनी, अगरास, विजयपुर आदि में चोरियों की भी सूचना छपी थी। बुधवार रात पकड़े गए युवकों की बाइक अब भी नौगवां चौकी में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
नलकूप की कोठरी में आग लगाई
म्याऊ। बुधवार रात लगभग एक बजे क्षेत्र के अभिगांव निवासी प्रेमपाल के नलकूप कक्ष में आग लग गई थी। प्रेमपाल ने उसावां थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही चार लोग उनके नलकूप की लाइन में चोरी से लाइन डालकर अपने नलकूप चलाते हैं। बिजली चोरी पकड़ने के डर से उन्होंने बुधवार शाम इन लोगों से अपने नलकूप में लाइन डालने साफ मना करा दिया था। आरोप है कि इससे नाराज चारों लोगों ने पहले तो उनके नलकूप से 60 किलो प्लास्टिक का पाइप चोरी कर लिया। बाद में नलकूप के कमरे में आग लगा दी। इससे नलकूप का स्टार्टर, बोरिंग का पाइप, स्प्रे मशीन भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed