फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गोकशी का विरोध करने पर दंपति पर जानलेवा हमला

गोकशी का विरोध करने पर दंपति पर जानलेवा हमला

Tue, 07 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोकशी का विरोध करने पर दंपति पर जानलेवा हमला
घायल दंप‌त‌ि। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के शेखूपुर कस्बे में सोमवार दोपहर दबंगों ने पति-पत्नी को तमंचे की बटें और धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। आरोप है कि बाद में हमलावर पुलिस के सामने ही निकल गए।
विज्ञापन

शेखूपुर निवासी सालिम को गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। साथ में आई पत्नी सोनी भी घायल थी। सोनी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले इकबाल और कासिम पुत्रगण आरिफ, गुड्डू, नईम, आरिफ आदि गोवंशीय पशुओं को घर में लाकर काटने का काम करते हैं। इनके चक्कर में दो महीने पहले सालिम के छोटा भाई पप्पू का नाम भी पशु तस्करी में आ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। वह तभी से जेल में है। सालिम इन लोगों से गोकशी करने से मना करता था। सोमवार को भी जब सालिम ने इन्हें टोका तो यह बुरा मान गए। इन्होंने हंगामा करते हुए उन लोगों के घर हमला कर दिया। तमंचे की बटों और छुरियों से सालिम को बुरी तरह पीटा। उसे बचाने की कोशिश में सोनी भी इनके हमले का शिकार हो गई। परिवार के लोगों ने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई तो भी यह लोग उन्हें मारते रहे, बाद में जान से मारने की चेतावनी देते हुए फरार हो गए। दंपति ने इनके खिलाफ तहरीर दी। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed