फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   निजी बस को लेकर रोडवेज चालक और होमगार्ड में बखेड़ा

निजी बस को लेकर रोडवेज चालक और होमगार्ड में बखेड़ा

Fri, 14 Jul 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
निजी बस को लेकर रोडवेज चालक और होमगार्ड में बखेड़ा
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर निजी बसों को लेकर बृहस्पतिवार को फिर हंगामा हो गया। रोडवेज बस ले जा रहे चालक ने सड़क घेरे खड़ी निजी बस हटाने के लिए वहां तैनात होमगार्ड से कहा तो दोनों में नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी पहुंच गए और होमगार्ड पर चालक से अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी दौरान टीएसआई भी पहुंच गए। काफी देर होहल्ला हुआ। बाद में सड़क घेरे खड़ी बस को सीज करके टीएसआई ने मामले को रफादफा किया।
विज्ञापन

विवाद बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 11 बजे बजे हुआ। रोडवेज बस का चालक ओमकार सिंह पटेल बदायूं डिपो से बस निकालकर गेट पर पहुंचा। बस स्टैंड के सामने सड़क घेरे खड़ी एक निजी बस सवारियां उतार रहीं थीं। जगह कम होने की वजह से बस नहीं निकल पाने पर रोडवेज चालक ओमकार सिंह ने चौराहे पर तैनात होमगार्ड से निजी वाहन को हटवाने के लिए कहा जो उसे नागवार गुजरा। आरोप है कि गुस्से में होमगार्ड ने अभद्रता करते हुए चालक ओमकार को खरीखोटी सुना डाली। परिचालक रवि ने होमगार्ड से शांत होने के लिए कहा तो वह उस पर भी भड़क गया। इस बीच सूचना पर रोडवेज यूनियन के अध्यक्ष असद कदीर, एआरएम राजेश कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। हंगामा होने लगा। इसके चलते रोडवेज पर अन्य वाहनों की लाइन लग गई। टीएसआई राममिलन ने रोडवेज वालों को समझाबुझाकर निजी बस को सीज कर मामला रफादफा किया। हंगामे के बीच रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि होमगार्ड ने गलती मान ली इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि रोडवेज बस स्टैंड से निजी बसों के संचालन को लेकर एक महीने पहले भी रोडेवज वालों का पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

----------
एसओ के लिखित आश्वासन के बाद भी निजी बसों के संचालन पर रोक नहीं लगी है। जिला प्रशासन को भी लिखा जा चुका है। सुबह निजी वाहन हटवाने के लिए चालक ने होमगार्ड से कहा तो कहासुनी हो गई थी। कोई लिखित शिकायत होमगार्ड के खिलाफ नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक, बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed