फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी करते युवक दबोचा

फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी करते युवक दबोचा

Wed, 17 Apr 2019 07:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी करते युवक दबोचा
उझानी (बदायूं)। वितरोई की बंद पड़ी विमको फैक्टरी में मंगलवार रात तीन चोर घुस गए। चौकीदार ने लोहे के गार्डर निकालते समय एक को दबोच लिया। उसने यूपी-100 पर फोन कर पुलिस कर्मियों को बुला लिया। पुलिस को देख चोर के दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए चोर से पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

घटना रात में करीब दो बजे की है। कोतवाली क्षेत्र में वितरोई स्टेशन के पास ही विमको फैक्टरी है। वह करीब दो दशक से बंद पड़ी है। मंगलवार रात में लोहे के गार्डर चुराने के लिए तीन चोर घुस गए। आहट पर जागे चौकीदार पप्पू ने फैक्टरी गेट के पास से गार्डर खींच रहे एक चोर को दबोच लिया। साथियों ने उसे छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन चौकीदार की कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों को देख उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए चोर ने खुद को कोतवाली क्षेत्र के गांव फकीराबाद का निवासी बताया है। पुलिस कर्मियों ने उसके फरार साथियों के बारे में भी पूछताछ की। उसके दो साथियों में एक मुजरिया थाना क्षेत्र का बताया गया है। चौकीदार का कहना है कि तो तीन दिन पहले भी चोरी का प्रयास किया गया था लेकिन उस समय चोर जंगल की ओर भाग गए थे। इसके बाद से ही चौकीदार ने फैक्टरी गेट पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed