फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर से फर्रूखाबाद का छात्र लापता, अपहरण की आशंका

शहर से फर्रूखाबाद का छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Tue, 29 May 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
शहर से फर्रूखाबाद का छात्र लापता, अपहरण की आशंका
शहर से फर्रुखाबाद का छात्र लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

बुआ के घर रहकर कर था पढ़ाई, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बुआ के घर सदर कोतवाली क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा किशोर रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार वाले रातभर किशोर को तलाश करते रहे परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। घरवालों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

14 वर्षीय छात्र गौरव पुत्र विजय कुमार फर्रुखाबाद शहर निवासी है। गौरव शहर के नवयुवक इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है। उसकी बुआ मधु श्रीवास्तव पत्नी चंद्रप्रकाश विजय नगर मोहल्ले में रहती है। उसके फूफा प्रधान डाकघर में कार्यरत है। छात्र गौरव अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है। परिवार वालों के मुताबिक रविवार शाम छात्र अपनी बुआ के घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों को इसके बारे में तब पता चला जब वह रात आठ बजे तक घर नहीं लौटा। उसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने पूरे मोहल्ले में छात्र का पता किया। अन्य मोहल्लों में भी जाकर छात्र को तलाश किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने देर शाम ही थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सोमवार सुबह कोतवाली पहुंच कर परिजनों ने बताया कि छात्र अचानक लापता हो गया है। शायद उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की परंतु कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed