{"_id":"5c49d890bdec2208b000ef8c","slug":"111548343440-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की ड्रामेबाजी करने वाले खुद फंसे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण की ड्रामेबाजी करने वाले खुद फंसे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। अपहरण का नाटक करना और दो लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाना चार लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने लापता युवक को बरामद करते हुए उल्टे उसके और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।
सात जनवरी को बिल्सी थाना क्षेत्र निवासी रवि पुत्र तिलक सिंह चंडीगढ़ फरार हो गया था। उसके परिवार वालों ने अपहरण का शोर करते हुए एसएसपी को तहरीर दी और ओरछी चौराहे पर प्रदर्शन करने का ड्रामा किया। इससे पुलिस दबाव में आ गई और तिलक सिंह की तहरीर पर इस्लामनगर के ग्राम मडखोड़ा निवासी सोनू और सोनपाल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। रवि और उसके परिवार वालों की कॉल डिटेल निकलवाई गईं। इससे पता चला कि रवि की परिवार वालों से बात हो रही थी। पुलिस ने कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से रवि को चंडीगढ़ से बरामद किया। उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि रवि सोनू और सोनपाल को झूठे मामले में फंसवाना चाहता था। उसके एक लाख बीस हजार रुपये भी हड़पना चाहता था। बुधवार रात पुलिस ने रवि, उसके पिता तिलक सिंह, भाई राजू और साले राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।