फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में घुसकर हजारों के जेवर उड़ा ले गए चोर

घर में घुसकर हजारों के जेवर उड़ा ले गए चोर

Sat, 28 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर हजारों के जेवर उड़ा ले गए चोर
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
म्याऊं। थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम अभियासा में शुक्रवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के घर से नकदी समेत जेवरात समेटने के बाद चोरों ने दो ट्रैक्टर की बैटरियां भी निकाल लीं। सुबह में लोगों को चोरी की भनक लगी तो गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अभियासा निवासी मदनपाल के घर में चोर पीछे से घर में घुसे। घर में घुसकर चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवरात और 20 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह में जागे तो संदूक का सामान बिखरा पड़ा मिला। मदनपाल ने अलापुर थाने जाकर घटना से पुलिस को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा चोर मैंथा फैक्ट्री के पास खड़े नन्हेलाल के ट्रैक्टर से बैटरी निकाल ले गए। पड़ोसी कैलाश के ट्रैक्टर को भी निशाना बना लिया गया। कैलाश ने पिछले सप्ताह ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। एक ही रात में चोरी की तीन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed