फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

तीन चोर व उनसे माल खरीदने वाले तीन सराफ गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस की गिरफ्त में चोर व सराफा व्यापारी (मास्क लगाए)। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले तीन चोर और उनसे चोरी का माल खरीदने वाले तीन सराफा व्यापारी पकड़े गए हैं। उनके पास से 94 हजार रुपये समेत करीब पंद्रह लाख के जेवर पकड़े गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रभारी एसएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिविल लाइंस और कोतवाली इलाके में चोरी की घटनाएं हो रहीं थीं। पांच जून को नवादा, 13 जून को गांधी नगर, 13 अगस्त को विजय नगर और 28 अगस्त को कृष्णा नगर, तीन सितंबर को मधुवन कॉलोनी में चोरी की घटनाएं हुईं। सभी जगह से जेवर चोरी हुए थे। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस को लगाया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने कादरचौक के इस्माइलपुर निवासी बजरुल अली पुत्र मेहराज अली, सिविल लाइंस के गांव नगला शर्की निवासी साहिल कुमार उर्फ भोलू पुत्र संतोष कुमार और शहर के नाहरखां सराय निवासी शारिक पुत्र हैदर अली को पकड़ा। तीनों शातिर चोर हैं। इन्होंने जेवर चोरी करके श्रीराम कॉलोनी निवासी सराफा व्यापारी प्रियांश रस्तोगी पुत्र राकेश उर्फ मुकेश रस्तोगी, मढ़ई चौक निवासी अंचल रस्तोगी पुत्र राकेश रस्तोगी और सचिन वर्मा पुत्र महेंद्र प्रकाश वर्मा को बेचे थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से 94 हजार रुपये, पंद्रह लाख के जेवर, एक बाइक और दो तमंचे बरामद हुए हैं। पकड़े गए चोरों और व्यापारियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रेकी कर बंद मकानों को बनाते थे निशाना
पकड़े गए चोर बजरुल अली पर 24, साहिल पर छह और शारिक पर पांच मामले दर्ज हैं। यह दिन में बाइक से शहर में भ्रमण करते थे। जिन मकानों पर ताले पड़े होते थे, रात में उनमें ताला तोड़कर या छत के रास्ते से घुस जाते थे। इससे पहले वह आसपास की लाइट बुझा देते थे।

-------------------
पहले पिता, अब चोरी का माल खरीदने में बेटा पकड़ा
श्रीराम कॉलोनी निवासी प्रियांश रस्तोगी ने भी इन चोरों से चोरी का माल खरीदा था। कुछ साल पहले उसका पिता मुकेश रस्तोगी उर्फ राकेश रस्तोगी पकड़ा गया था। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। फिलहाल मुकेश जमानत पर बाहर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed