{"_id":"62ec1324c4494976a1213693","slug":"crime-badaun-news-bly493529884","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोंटियां चोरी: बदायूं में हार्डवेयर की दो दुकानों से सामान चोरी, छत तो कहीं नकब लगाकर अंदर दाखिल हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोंटियां चोरी: बदायूं में हार्डवेयर की दो दुकानों से सामान चोरी, छत तो कहीं नकब लगाकर अंदर दाखिल हुए आरोपी
Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
सार
दोनों दुकानों में से एक से चोर ड्रिल मशीन समेत कई उपकरण निकाल ले गए। जबकि दूसरी से टंकी की करीब दो दर्जन टोंटियां और गुल्लक से 12 हजार रुपये निकाल ले गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस भी छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बदायूं में उझानी बाईपास स्थित हार्डवेयर की दुकानों को चोरों ने बुधवार रात निशाना बना लिया। एक दुकान में चोर छत तो दूसरी में नकब लगाकर घुसे और उपकरणों समेत टंकी की टोंटियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
अहीरटोला मोहल्ला निवासी मधुर और ओमप्रकाश की दुकानें आसपास हैं। दोनों दुकानें बंद कर शाम को घर चले गए। गुरुवार सुबह मधुर ने सबसे पहले दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा मिला। मधुर की दुकान से चोर ड्रिल मशीन समेत कई उपकरण निकाल ले गए। मधुर की दुकान में चोरी की सूचना के बाद पड़ोसी दुकानदार ओमप्रकाश पहुंचा तो उसे पिछली दीवार में नकब लगा नजर आया।
विज्ञापन
उसने बताया कि चोर उसकी दुकान से टंकी की करीब दो दर्जन टोंटियां और गुल्लक से 12 हजार रुपये निकाल ले गए। दोनों दुकानदारों ने आसपास इलाके में खोजबीन भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने दुकानदारों से घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन