फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

लोन तो मिला नहीं, ढाई लाख और गंवाए

Wed, 27 Jul 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। साइबर अपराधी लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब सहसवान के गोविंद शर्मा से लोन देने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। और तो और लोन देने के बजाए आवेदनकर्ता से ही और राशि देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, साथ ही आपत्तिजनक मेसेज भी उसे भेजे जा रहे हैं। अब पीड़ित गोविंद शर्मा ने सहसवान कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता निवासी गोविंद शर्मा पुत्र उदयराम शर्मा के मुताबिक करीब दो माह पहले उसने एक एप पर नौ हजार रुपये का लोन लिया था। उसके खाते में नौ हजार की जगह साढ़े चार हजार रुपये आए। इसके चार-पांच दिन बाद उसके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आना शुरू हो गईं। उस पर रुपये वापस करने का दबाव बनाया जाने लगा। उसके मोबाइल से नंबरों की सूची हैक कर धमकी दी गई। उससे कहा गया कि जो तुमने आधार कार्ड, पेन कार्ड की कॉपी भेजी है। उनसे उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार कर लिए गए हैं। उन्हें उसके रिश्तेदारों के नंबरों पर भेज दिया जाएगा। गोविंद शर्मा इससे डर गया। उसने ढाई लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद उसे कॉल आना जारी रहा। ठग उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल करते रहे। जब उसने और रुपये देने से मना किया तो अपराधियों ने उसके नंबर और रिश्तेदारों के नंबर पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजे। इससे उसकी छवि खराब होने लगी। अंतत: उसने मोबाइल नंबरों की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

-
20 से ज्यादा नंबरों से आई कॉल
साइबर अपराधियों के पास एक-दो सिम नहीं थे। गोविंद शर्मा के पास ही करीब 20 से ज्यादा नंबरों से कॉल आई।
--
पिछले माह गुराई के युवक से हुई थी ठगी की कोशिश
जून में उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुराई निवासी अंकुर कुमार राठौर ने एप से सात हजार रुपये का ऑनलाइन लोन लिया था। लोन लेने के बाद उसके नंबर हैक कर लिए गए। उस पर तुरंत लोन जमा करने का दबाव बनाया गया। उसे कॉल करके धमकी दी गई। उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजे गए। इसके बावजूद वह नहीं डरा। अपराधियों ने उसे डराने की पूरी कोशिश की। इस पर उसने उझानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed