फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एटा और इटावा के श्रद्धालु भिड़े, दंपती घायल, चार गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2022 08:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट स्थित एक संत के आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर पूजन के लिए आए एटा और इटावा जिले के रहने वालीं दो शिष्याओं के परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एटा के नगलावेल निवासी धर्मेंद्र और उनकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गंगाघाट के दक्षिणा छोर पर बने एक आश्रम के संचालक संत से एटा और इटावा जिले की रहने वालीं दो बुजुर्ग महिलाएं दीक्षा लेकर उनकी शिष्या बन चुकी हैं। दोनों ही आश्रम में रहती हैं। गुरु पूर्णिमा पर स्नान और संत का पूजन करने के लिए दोनों के परिवार के आठ-नौ सदस्य मंगलवार शाम आश्रम में आकर ठहर गए। बुधवार सुबह करीब चार बजे स्नान के बाद दोंनों शिष्याओं के परिजन में कहासुनी हो गई। एटा जिले के गांव नगलावेल निवासी विनोद और धर्मेंद्र को इटावा निवासी अखिलेश समेत उसके परिजन ने पीट दिया। पिटाई से धर्मेंद्र और उनकी पत्नी किरन घायल हो गए। दूसरी तरफ से अखिलेश के दो रिश्तेदार घायल हुए लेकिन वह इलाज कराने की कहकर आश्रम से खिसक गए।
विज्ञापन

मारपीट और हंगामा की सूचना के बाद कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संत और उनकी शिष्याओं से घटना के बारे में जानकारी की। आरोप-प्रत्यारोप के दौरान पुलिस ने धर्मेंद्र, पिंटू और आकाश तो दूसरे पक्ष के अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग करने की कार्रवाई करते हुए दोपहर बाद चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में रिश्तेदार हैं। इनमें दो युवक दिल्ली में व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed