फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, बालक घायल

Thu, 14 Apr 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
crime
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय देवेंद्र उर्फ नन्हे की मौत हो गई। जबकि उसके गांव का आठ वर्षीय सुखदेव घायल हो गया। पुलिस ने देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर कलां निवासी देवेंद्र उर्फ नन्हे मंगलवार को अपने गांव के आठ वर्षीय सुखदेव के साथ बाइक पर बैग लेने जरीफनगर जा रहे थे। गांव से निकलते ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। परिवार वाले उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मंगलवार रात देवेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

-
हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी 78 वर्षीय बाबूराम 31 मार्च को घायल हो गए थे। वह कादरचौक में मंदिर के नजदीक सड़क पार कर रहे थे। तभी एक टेंपो ने टक्कर मार दी थी। इस पर परिवारवाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां मंगलवार रात उनकी अस्पताल में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ था, मारपीटकर हत्या का आरोप
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के महलोली निवासी मोरध्वज 24 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गए थे। परिवार वालों का आरोप है कि उनके गांव का एक व्यक्ति उन्हें बुलाकर ले गया था। खितौरा मोड़ पर वह घायल हो गए। तब से परिवार वाले उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। मंगलवार रात मोरध्वज की घर पर मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि घर से ले जाने वाले ने उनके साथ मारपीट की थी। उनकी सूचना पर पुलिस ने मोरध्वज के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed