{"_id":"6b00abb0cb6ee484aa05050d","slug":"automated-statue-not-installed-at-the-ganga-side-intersection-its-absence-is-felt-by-devotees-badaun-news-c-123-1-ba11032-178107-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा वाले चौराहे पर नहीं लगी स्वचालित प्रतिमा, श्रद्धालुओं को खल रही कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा वाले चौराहे पर नहीं लगी स्वचालित प्रतिमा, श्रद्धालुओं को खल रही कमी
Sat, 21 Nov 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
मेला ककोड़ा। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में गंगा वाले चौराहे पर लगाई जाने वाली स्वचालित प्रतिमा अभी तक स्थापित नहीं हो सकी। यह प्रतिमा हर साल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहती है। इसके जरिए धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया जाता है। इस बार मेला शुरू होने के बाद भी प्रतिमा नहीं लगने से इसकी कमी महसूस की जा रही है।
मेला ककोड़ा में धार्मिक माहौल के साथ आकर्षक सजावट और झांकियां भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं। गंगा वाले चौराहे पर लगने वाली स्वचालित प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रुकते हैं। बच्चे और परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालु भी इसे उत्सुकता से देखते हैं। प्रतिमा की गतिविधियां मेले की रौनक बढ़ाने के साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। जिला पंचायत के इंजीनियर पवन गोयल ने बताया कि मेले के उद्घाटन से पहले प्रतिमा लग जाएगी।