Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered 13 days after youth's death in an accident

Budaun News: हादसे में युवक की मौत के 13 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 21 Nov 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 21 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered 13 days after youth's death in an accident
कुंवरगांव। चकोलर-कुंवरगांव-वजीरगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर से रामवीर की मौत होने के मामले में 13 दिन के बाद मृतक की पत्नी ने थाने पहुंचकर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमृतापुर सुखौरा निवासी रामवीर छह नवंबर को अपनी ससुराल कंजुआ से बाइक से घर लौट रहे थे। चकोलर-कुंवरगांव-वजीरगंज मार्ग पर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर फोन आया। इस पर उन्होंने बाइक सड़क किनारे कच्चे में खड़ी कर दी और फोन पर बात करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी प्रेमकुमारी ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इधर सीओ सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि चालक पर लापरवाही के आरोप में थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed