{"_id":"623b0e9247962652de3888e8","slug":"crime-badaun-news-bly479017938","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से घर लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से घर लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। एक दिन पहले ससुराल से लौटे मिहौना निवासी विपिन कुमार की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के बाद परिवार ने तमाम तरह की आशंका जताते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना निवासी विपिन कुमार (30) पुत्र सुखपाल मंगलवार शाम ससुराल से लौटा था। खाना खाने के बाद देर रात उसे अचानक उल्टियां होने लगीं। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही विपिन ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि विपिन के साथ उसकी पत्नी भी नहीं आई थी। बुधवार सुबह मृतक के भाई प्रदीप ने कॉल करके पुलिस बुला ली।
दरोगा शिशुपाल सिंह से विपिन की मौत को लेकर किसी ने कुछ नहीं बताया लेकिन महिलाओं ने ससुरालवालों की भूमिका पर जरूर सवाल खड़े किए। उधर, विपिन की मौत की भनक लगते ही मिहौना पहुंची पत्नी ने ससुरालवालों की भूमिका पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। मृतक के पड़ोसियों से भी दरोगा ने जानकारी की। मौत की वजह पर पशोपेश के बीच पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। संवाद