फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फर्जी चालान से रहें सावधान, कहीं ठगी के न हो जाएं शिकार

Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। देशभर में सक्रिय साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का एक और तरीका खोज निकाला है। इसके लिए साइबर ठग पुलिस के वाहन चालान मेसेज की तरह फर्जी मेसेज भेज रहे हैं। इससे लोग ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान ठगी क ा शिकार हो रहे हैं। ऐेसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जरूरी है कि चालान का भुगतान करते समय जांच पड़ताल कर ली जाए।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने ई-चालान नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई है। इससे साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसके लिए साइबर ठग ऑनलाइन वाहनों के नंबर और मोबाइल नंबर तलाश कर लोगों को उनके चालान होने के मेसेज भेजतेे हैं। इस मेसेज में बकायदा संबंधित व्यक्ति के वाहन का नंबर और चालान नंबर दिया जाता है। इस मेसेज के आखिर में नीचे फर्जी वेबसाइट का लिंक दिया जाता है।
विज्ञापन

शिकार फंस जाए इसलिए साइबर ठग चालान की राशि कम देते हैं। जिससे लोग आसानी से चालान का मेसेज देखकर उसका भुगतान कर देते हैं। ऐसे में जिले के कुछ लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फर्जी मेसेज से रहें सावधान
इस तरह के मेसेज से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वह मेसेज देखकर पहले उसकी जानकारी जरूर कर लें। उसके बाद ही चालान का भुगतान करें।
--
जानकारों ने वायरल किया मेसेज
जिले के कुछ जानकार लोगों ने फर्जी मेसेज देखकर उसको जागरूक करने वाला मेसेज भी वायरल किया है। इसमें अपील की गई है कि इस तरह के मेसेज से सावधान रहें। मेसेज में दी गई वेबसाइट जरूर चेक कर लें।

-
रुपये लेन-देन के संबंध में लोग सावधानी जरूर बरतें। किसी प्रकार का मेसेज या कॉल आने पर उसकी जांच करें। उसके बाद ही अगला कदम उठाएं। ऐसे कॉल या मेसेज पर जानकारी ही बचाव का सही तरीका है। इसमें पुलिस से भी शिकायत करें, जिससे मामले की जांच कराई जा सके।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed