{"_id":"6112e7768ebc3efcd63c44cc","slug":"crime-badaun-news-bly4560287121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के व्यक्ति से पत्नी और सालों ने बाइक छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के व्यक्ति से पत्नी और सालों ने बाइक छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कचहरी में तारीख पर आए अलीगढ़ के व्यक्ति से उसकी पत्नी और दो सालों ने बाइक छीन ली। इस पर उक्त व्यक्ति ने सिविल लाइंस थाने में पत्नी और दो सालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उधर पत्नी का कहना है कि बाइक उसके परिवार वालों ने दहेज में दी थी। इसलिए वह अपनी बाइक ले गई।
अलीगढ़ निवासी राजेश शर्मा ठेकेदारी करते हैं। करीब नौ साल पहले उनकी जरीफनगर निवासी पूनम से शादी हुई थी। उनके तीन साल की एक बेटी भी है। राजेश शर्मा का कहना है कि उनके ससुराल वाले उनकी पत्नी पूनम को बुलाकर ले गए थे। तब से उन्होंने पत्नी को वापस नहीं भेजा। कई बार कहने के बावजूद जब उन्होंने पत्नी को नहीं भेजा तो उन्होंने न्यायालय में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा डाल दिया। वह सोमवार को इसी की तारीख पर न्यायालय आए थे। उनकी पत्नी और दो साले प्रकाश व मुनेश भी आए थे। जैसे ही वह बाहर निकले कि न्यायालय गेट पर पत्नी और सालों ने घेर लिया। उन्होंने उनकी बाइक छीन ली। इस पर वह सिविल लाइंस थाने गए और पत्नी पूनम, मुनेश, प्रकाश के खिलाफ बाइक छीनने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी।
इस दौरान पुलिस ने उनकी पत्नी से भी बात की। तब उसने बताया कि यह बाइक उनके परिवार वालों ने दहेज में दी थी, पति कई साल से उसे भोजन तक नहीं दे रहे थे। इससे उन्होंने अपनी बाइक ले ली है। राजेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने शादी के एक साल बाद बाइक खरीदी थी। उसके कागजात भी उनके नाम पर हैं। थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद