{"_id":"6005780e8ebc3e30ca6aad42","slug":"crime-badaun-news-bly434138356","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमला करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर चकोलर में एक युवक पर फरसा से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से पकड़े आरोपी धीरपाल को जेल भेज दिया है।
रविवार दोपहर फरीदपुर चकोलर निवासी दुर्वेश अपने खेत पर जा रहा था। तभी उस पर रंजिश के चलते गांव के धीरपाल ने फरसा से हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्वेश को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी धीरपाल को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था। रविवार रात पुलिस ने दुर्वेश की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी धीरपाल को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद