फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गर्भवती पत्नी का हंसिया से फाड़ा पेट, पति बोला-देखूंगा, बेटा है या बेटी

Sun, 20 Sep 2020 06:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
crime
पति के हमले से घायल महिला - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के नेकपुर मोहल्ले में शनिवार शाम एक बड़ी वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हंसिया से हमला कर उसका पेट फाड़ डाला। इससे महिला की आंतें तक बाहर आ गईं। महिला को गंभीर अवस्था में बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर तीन निवासीपन्ना लाल की पत्नी अनीता (35) एक परचून की दुकान चलाती है। उसके पांच बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी की मोहल्ले की गली नंबर पांच में शादी हो चुकी है। इस समय अनीता आठ माह की गर्भवती है। उसके भाई रवि कुमार का आरोप है कि अनीता के कोई बेटा नहीं है। इससे बहनोई पन्नालाल आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। शनिवार शाम दोनों में इसी बात पर बहस हो रही थी कि तभी पन्नालाल हंसिया निकाल आया। बोला आज देख ही लूं कि तेरे पेट में बेटा है या बेटी। इसके बाद उसने अनीता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे महिला के पेट की आंतें तक बाहर निकल आईं। ये देखकर परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उनकी सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। पुलिस तुरंत महिला को जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पन्ना लाल को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बेटियों से नहीं चलेगा ‘वंश’, मारकर कर लूंगा दूसरी शादी
शहर के नेकपुर मोहल्ला में जिस व्यक्ति ने हंसिया मारकर पत्नी को घायल कर दिया। उसने एक दिन पहले भी पत्नी से मारपीट की थी। अपनी बहनों के सामने कहा था कि वह अनीता को मारकर दूसरी शादी कर लेगा। बेटियों से उसका वंश नहीं चलेगा। जेल चला जाए तो उसकी जमानत करा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ला निवासी आरोपी पन्नालाल मजदूरी करता है। परिवार का आधा खर्चा उसकी पत्नी अनीता उठाती है। उसने अपने घर में ही एक परचून की दुकान रख ली है। इसके बावजूद पन्नालाल आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। शनिवार शाम उसने अनीता पर हंसिया से हमला बोल दिया, जिससे उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। उसके भाई ने अनीता के कुछ वीडियो वायरल किए हैं। जिसमें अनीता कह रही है कि पन्नालाल उसे बहुत तंग करता था। शुक्रवार को उसकी बहनें घर पर आईं थीं। उनके सामने पन्नालाल कह रहा था कि अगर इसके बेटा न हुआ तो मैं इसकी हत्या कर दूंगा। फिर दूसरी शादी कर लूंगा। जेल चला जाऊं तो मेरी जमानत करा लेना। शनिवार शाम हमले से पूर्व तो पन्नालाल ने हद ही कर दी। वह बेटियों के सामने ही निर्वस्त्र हो गया। बाद में अनीता के ऊपर हमला बोल दिया। अनीता की बहनों ने भी पन्नालाल पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटा कोई बनाने की चीज नहीं है। इसके बावजूद उनकी बहन का उत्पीड़न हो रहा था।
गिरफ्तारी के दौरान बोला आरोपी, मुझ पर गुरु महाराज की कृपा
जिस समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। उस समय आरोपी बोला कि उसका कुछ नहीं होगा। उस पर गुरु महाराज की कृपा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। सुबह उसे जेल भेजा जाएगा।

-एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला किया है। प्रथम दृष्टया ये निकलकर आया है कि महिला के पांच बेटियां हैं। इससे दोनों में विवाद होता था। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। जो भी सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed