फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी को मिली जमानत

Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी इलाके में गहमा-गहमी रही। टिप्पणी करने के आरोपी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता की इस हरकत से व्यापारी भी नाराज हैं। इधर, आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी है।
विज्ञापन

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। तमाम लोगों ने उनको बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी दिन भर बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। इस बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने विधायक को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इससे लोगों में गुस्सा दौड़ गया। तमाम लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया। भाजपा कार्यकर्ता विजयपाल सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गौरव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन

इधर, क्षेत्र में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के समर्थन में व्यापारी वर्ग ही नहीं आया। लोगों का यह भी कहना है कि गौरव गुप्ता अक्सर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करता रहता है। नगर के सुबोध गुप्ता, सुशील गुप्ता, सुनील गुप्ता उर्फ बुलबुल, श्रीनिवास सैनी, विनोद अग्रवाल, नागेंद्र गुप्ता, रामशंकर गुप्ता समेत क्षेत्र के तमाम व्यापारियों ने बेवजह के विवाद के लिए गौरव गुप्ता की आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed