फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पिटाई करने वाले भीड़ में शामिल लोग होंगे चिह्नित

Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कछला में रविवार को सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत के बाद ड्राइवर होने के शक में ट्रैक्टर सवार मजदूरों की पिटाई का सोमवार को वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो हालांकि पुलिस तक नहीं पहुंचा है लेकिन इसकी भनक लगते ही पुलिस कर्मी हकीकत का पता लगाने के लिए तहकीकात में जुट गए। मजदूरों की पिटाई करने वाली भीड़ में शामिल युवकों की पहचान भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर सवार मजदूरों की पिटाई का वीडियो हादसे के तुरंत बाद का बताया जा रहा है। भीड़ में शामिल लोगों ने ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की महज इस शक में बेरहमी से पिटाई की थी कि उनमें से कोई एक ड्राइवर है। पिटाई से सहसवान निवासी मजदूर हसमुद्दीन और महबूब घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए पुलिस को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को कछला चौराहे पर एक दुकान के सामने खड़े ओमप्रकाश सिंह और राहगीर स्वतंत्र बाबू को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया था। हादसे में ओमप्रकाश की इलाज को बदायूं जे जाते समय मौत हो गई थी। मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रैक्टर सवार तीन युवकों को दबोच लिया था। ट्रैक्टर ड्राइवर तो छूट कर भाग गया लेकिन मजदूरों को पीट दिया गया था। इसे लेकर कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मारपीट के वीडियो की बात संज्ञान में आई है लेकिन वीडियो नहीं मिला है। हकीकत पता कर भीड़ में शामिल लोगों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी कछला चौकी इंचार्ज को सौपी गई है। अगर ऐसा हुआ है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इधर, हादसे में घायल स्वतंत्र बाबू समेत भीड़ में शामिल लोगों के हमले में घायल सहसवान के दोनों युवकों की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछला चौकी पुलिस ने ही भीड़ से मुक्त कराए थे दोनों मजदूर
हादसे के बाद ट्रैक्टर पर सवार मजदूर हसमुद्दीन और महबूब को भीड़ ने पीटना शुरू किया था तो सूचना के बाद कछला चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए थे। पुलिस कर्मियों को भीड़ तो मिली लेकिन दोनों मजदूर एक दुकान के अंदर थे। उन्हें भीड़ के बीच से चौकी तक ले जाने में पुलिस कर्मियों को मशक्कत भी करनी पड़ा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed