फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नेताजी मेहरबान ! पुलिस ने ‘आंखें’ बंद कीं, नजमुल सरेंडर

Sat, 21 Sep 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। 15 जुलाई से फरार चल रहा डोडा तस्कर नजमुल शुक्रवार दोपहर कोर्ट में सरेंडर हो गया, जबकि उसकी तलाश में पुलिस इधर-उधर लगी रही। यहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी की स्पेशल टीम ने 15 जुलाई को ककराला के अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज में छापा मारकर मौके से गभियाई निवासी आशु पुत्र रियासत, श्यामलाल पुत्र रामदीन और सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामबहादुर को मौके से गिरफ्तार किया था, जबकि नजमुल फरार हो गया था। पुलिस ने यहां से कुल चार क्विंटल 24 किलो डोडा समेत दो बाइक, एक ट्रैक्टर और डोडा पीसने की मशीन भी बरामद की थी। तभी से पुलिस नजमुल की तलाश में लगी थी लेकिन नजमुल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। नजमुल ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर होने का प्रयास किया था लेकिन किसी वजह से वह सरेंडर नहीं हो सका। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नजमुल एक लग्जरी कार में सवार होकर कोर्ट पहुंचा। बताते हैं कि इसकी सूचना पुलिस को लग चुकी थी। इससे कोर्ट के चारों ओर पुलिस तैनात हो गई थी। इसके बावजूद नजमुल प्रभारी जिला जज एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश भानुदेव शर्मा की अदालत में सरेंडर हो गया। प्रभारी जिला जज ने धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


माननीय की गाड़ी की रही विशेष चर्चा
नजमुल जिस गाड़ी से आया वह एक माननीय की बताई जा रही है। इसकी शहर में खासी चर्चा रही। बताते हैं कि पुलिस के हत्थे इतने दिन नजमुल नहीं चढ़ा, उसमें भी इन्हीं माननीय का संरक्षण शामिल था। यही वजह रही कि शुक्रवार को वह कोर्ट में आसानी से सरेंडर हो गया, जबकि पुलिस आंखें बंद किए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed