फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   court

परिवहन विभाग के पीटीओ के खिलाफ एफआईआर के आदेश

Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
court
बदायूं। सीजेएम नवनीत भारती ने एक महिला के 156 (3) सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने थानाध्यक्ष को आदेशित कर कहा है कि वह विपक्षी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी विवेचना करें।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र में डार्लिंग रोड निवासी एक महिला ने 12 मार्च 2021 को अपने अधिवक्ता के माध्यम से 156 (3) सीआरपीसी के तहत परिवाद दायर किया। पीड़ित महिला के अनुसार वह 25 फरवरी 2021 को अपने पिता के साथ रिश्तेदारी से स्कूटी पर कासगंज जिले से लौट रही थी। आरोप है कि जब महिला अपने पिता के साथ कछला चौकी से आगे बढ़ी। तभी परिवहन विभाग के सिपाहियों ने उनकी स्कूटी रोक ली और उनके पिता से पूछताछ करने लगे। महिला के अनुसार उनके पिता ऊंचा सुनते हैं। वह परिवहन विभाग के अधिकारी की बात नहीं समझ सके। इसी बात पर परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) ने महिला के पिता को थप्पड़ मार दिया। महिला ने पिता को थप्पड़ मारने के बारे में पूछा तो परिवहन विभाग के अधिकारी ने पहले उसका नाम पूछा और उसके बाद उसको जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली दी। इतना ही नहीं उस अधिकारी ने उससे छेड़छाड़ करते हुुए धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन

महिला ने वहां मौजूद लोगों से परिवहन विभाग के अधिकारी का नाम पूछा तो लोगों ने बताया कि यह पीटीओ रमेश प्रजापति हैं। महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी रमेश प्रजापति के खिलाफ तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीजेएम नवनीत भारती ने थाने से प्राप्त आख्या और प्रार्थना पत्र के वर्णित कथनों का अवलोकन किया। कोर्ट ने पीटीओ रमेश प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश इंस्पेक्टर उझानी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये मामला करीब एक साल पुराना है। महिला से तो कोई लेना देना नहीं है लेकिन उसके परिवार के दो ट्रैक्टर उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला के नजदीक पकड़े गए थे। उनके कागजात नहीं मिले थे। दोनों ट्रैक्टर ईंटें ढो रहे थे। इसमें हमने कार्रवाई की थी। इसी बात को लेकर यह परिवाद दायर किया गया है।
- रमेश प्रजापति, पीटीओ परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed