{"_id":"5d8502278ebc3e01567f1012","slug":"court-badaun-news-bly3769471164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच एक दूसरे के पूरक: जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच एक दूसरे के पूरक: जिला जज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। जिला जज रमेश चंद्र दिवाकर और सीजेएम राकेश कुमार तिवारी ने मुंसिफी न्यायालय का निरीक्षण करने के बाद बार एसोेसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बार और बेंच दोनों एक दूसरे के पूरक है। जब बार और बेंच के संबंध मधुर होते है तब वादकारी को शीघ्र सस्ता व सुलभ न्याय मिलता है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना और एक लंबे समय से रिक्त चल रहे अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में शीघ्र पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार दोपहर के समय जिला जज और सीजेएम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय का निरीक्षण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पुराने मुकदमे लंबित चल रहे है। उनके निस्तारण कराने में सहयोग करें, जिससे न्यायालयों में काफी समय से चल रहे मुकदमों का निस्तारण हो सके। उन्होंने बताया कि मुंसिफी परिसर की बाउन्ड्रीवॉल का पैसा आ चुका है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने खस्ताहाल भवन के संबंध में भी उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित सिंह के काम की सराहना की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रियाज अहमद खां, जितेन्द्र यादव, रागिब अली, रविन्द्र सक्सेना, जावेद इकबाल नकवी, सत्यभान सिंह यादव, सूरजपाल सिंह यादव, आसिफ अली आदि मौजूद रहेे।