फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Countdown begins inspection of CRS

सीआरएस के निरीक्षण को काउंटडाउन शुरू

Mon, 09 Feb 2015 11:49 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 09 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Countdown begins inspection of CRS
कासगंज-बरेली के बीच ब्राडगेज लाइन के काम ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रेलवे अधिकारी मार्च में इस रूट पर ट्रेन दौड़ाने का दावा कर रहे हैं। फरवरी में सीआरएस निरीक्षण की संभावना के चलते अधूरे काम जल्द पूरा कराया जा रहा है। सिग्नल की टेस्टिंग स्टेशनों पर चल रही है। इसके अलावा पैकिंग, फिनिशिंग वर्क भी कंप्लीट कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एक साल बाद ब्राडगेज लाइन पर ट्रेन चलने की उम्मीद मार्च में पूरी होती नजर आने लगी है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह सीआरएस इंस्पेक्शन होने की उम्मीद भी है। रेल अधिकारियों की माने तो अभी कोई तारीख तय नहीं है लेकिन इंस्पेक्शन इसी माह में तय है। इसे देखते हुए सभी कार्य पूरा कराया जा रहा। काम में जुटे रेल महकमा के लोगों की माने तो पैकिंग, सिगनल, फिनिशिंग के कार्य को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसके अलावा टेस्टिंग का कार्य भी हो रहा है। सोरों और उझानी के बीच का काम तीन से चार दिन के अंदर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जीएम का निरीक्षण ज्लद
रेल अफसरों की माने तो तीन से चार दिन में एनई रेलवे के जनरल मैनेजर (जीएम) का निरीक्षण होने की भी संभावना है। बताते हैं कि जीएम के निरीक्षण को देखते हुए इन्हीं दिनों में वर्क फाइनली कंप्लीट कराने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ, एनई रेलवे, इज्जतनगर, बरेली राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन से चार दिन में जीएम इंस्पेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। फरवरी माह में ही सीआरएस इंस्पेक्शन की भी उम्मीद है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी। सभी काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। कोशिश है कि मार्च में ब्राडगेज पर ट्रेन दौड़ा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed