{"_id":"6aece461a969d0d23f026481","slug":"sugarcane-procurement-center-started-in-bawat-farmers-path-has-become-easier-badaun-news-c-123-1-bdn1024-177000-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बावट में गन्ना क्रय केंद्र शुरू, किसानों की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बावट में गन्ना क्रय केंद्र शुरू, किसानों की राह हुई आसान
Fri, 06 Nov 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बावट में स्थापित गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद मिल अधिकारी और किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। गन्ना तौल कराने के लिए बावट और हरीनगला के किसानों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। पेराई सत्र 2026-27 के लिए बावट गांव में राणा शुगर मिल करीमगंज का गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कर दिया गया है। हुसैनपुर और बावट के नाम से संचालित इस केंद्र से आसपास के किसानों को काफी राहत मिलेगी। गांव के पास क्रय केंद्र शुरू होने से किसानों को गन्ना ढुलाई में लगने वाले समय और खर्च से भी निजात मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, पिछले वर्षों में क्रय केंद्र दूसरी जगह संचालित होने के कारण किसानों को गन्ना तौल कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बैलगाड़ियों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलने से भी परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने इस बार क्रय केंद्र के लिए खुद उपयुक्त स्थान तलाशने की पहल की।
आपसी सहयोग से ऐसे स्थान का चयन किया गया, जहां वाहनों को खड़ा करने और गन्ना तौल कराने में सहूलियत हो सके। नए स्थान पर क्रय केंद्र स्थापित होने से किसानों को गन्ना आपूर्ति में आसानी होगी। साथ ही तौल के दौरान वाहनों की भीड़ और अव्यवस्था कम होने की संभावना है। केंद्र शुरू होने पर किसानों ने राहत जताते हुए इसे गांव के लिए सुविधाजनक कदम बताया।
विज्ञापन
क्रय केंद्र स्थापना के दौरान राणा शुगर मिल करीमगंज शाहबाद के केन मैनेजर त्रिभुवन गंगवार, बदायूं जोन इंचार्ज तेजपाल सिंह पटेल, पूर्व प्रधान जगराव सिंह पटेल, अनिल कुमार, रावेंद्र उर्फ मकरंद सिंह, जमुना सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।