फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Corona... preparations complete, just no vaccine for two months

Budaun News: कोरोना...तैयारी पूरी, बस दो महीने से वैक्सीन ही नहीं

Fri, 14 Apr 2023 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corona... preparations complete, just no vaccine for two months
कोरोना संकट को लेकर जारी अलर्ट के बीच पूरी की जा रहीं तैयारियां, लेकिन वैक्सीन का पता नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर सरकार ने अलर्ट घोषित किया है। मॉकड्रिल हो चुकी है। व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा किया गया है। लेकिन सुरक्षा कवच का इंतजाम नहीं है। दो महीने से कोरोना वैक्सीन खत्म है। अफसर कहते हैं डिमांड भेजी है, अभी आई नहीं।
बीते वर्ष माह नवंबर में ही कोरोना की वैक्सीन खत्म हो गई थी। इसके बाद 18 जनवरी को 19 सौ वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग को मिलीं तो टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा कराने को सभी सीएचसी और पीएचसी पर मेगा डे मनाया गया। एक ही दिन में 15 सौ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 25 जनवरी तक वैक्सीन खत्म हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे को वैक्सीन नहीं मिली। अब कोरोना संकट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है तो कोरोना से निपटने के लिए कोविड अस्पतालों में इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को मॉकड्रिल भी कराई गई थी। मॉकड्रिल के दौरान देखा गया था कि कोविड अस्पतालों में कोरोना से बचाव के क्या इंतजाम हैं। कोविड अस्पतालों में जहां-जहां खामी मिली थी, उसको दुरुस्त कराया गया था। लेकिन कोरोना वैक्सीन न होना बड़ा संकट है। हजारों लोग अभी टीकाकरण से वंचित है।
विज्ञापन

का कहना है कि 25 जनवरी को कोरोना की वैक्सीन खत्म हो गई थी। फरवरी के पहले सप्ताह में ही करीब चार हजार वैक्सीन की डिमांड भेज दी गई है। वैक्सीन मिलने के बाद ही टीकाकरण अभियान चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. असलम. नोडल अधिकारी (कोरोना टीकाकरण)

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed