{"_id":"5eb2f4348ebc3e909140687f","slug":"corona-negative-report-badaun-news-bly4050212173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरिया चौक के कोरोना संक्रमित मां-बेटे समेत तीन की रिपोर्ट आई निगेटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरिया चौक के कोरोना संक्रमित मां-बेटे समेत तीन की रिपोर्ट आई निगेटिव आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए अच्छी खबर है। शहर 18 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले मां-बेटा और एक नेपाली ठीक हो गए हैं। बुधवार को उनकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। तीनों को गुरुवार को बरेली के कोविड-19 हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी।
मथुरिया चौक निवासी 35 वर्षीय महिला और उनका आठ वर्षीय बेटा 18 अप्रैल को कोरोना संक्रमित निकले थे। दरअसल महिला के भाई कासगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव निकले थे। लॉकडाउन लागू होने से पहले महिला अपने भाई से मिलने कासगंज गई थीं। पहले उनके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी हिस्ट्री खंगाली गई तो बदायूं में रहने वाली महिला का पता चला। इसके बाद महिला और उनके बेटा समेत परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई गई। इधर, एक नेपाली व्यक्ति आगरा से पैदल लौट रहा था। वह कादरचौक इलाके में साथियों के साथ पकड़ा गया था। उन्हें प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे शेल्टर होम में क्वांरटीन किया गया था। उसका भी सैंपल जांच को भेजा गया था। 18 अप्रैल को जांच रिपोर्ट आई तो मां-बेटा समेत तीनों कोरोना पॉजिटिव निकले थे।
अभी कुछ दिन पहले इन तीनों समेत पांच लोगों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बुधवार रात महिला, उनके बच्चे और नेपाली व्यक्ति की आखिरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। गुरुवार को तीनों लोग बदायूं लाए जाएंगे। इनके अलावा तीन अन्य संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट गुरुवार को आ सकती है।
विज्ञापन
महिला, उनके बच्चे और नेपाली व्यक्ति की आखिरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं। तीनों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं बदरपुर निवासी महिला की प्राइवेट रूप से जांच कराई गई थी। इसकी फर्जी लैव में जांच हुई है। हमने ऐसी जांच करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाकी महिला को क्वांरटीन करा दिया गया है। उसका सैंपल ले लिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। - कुमार प्रशांत, डीएम