फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, चार रोगी और मिले, नए वेरिएंट का खतरा

Sun, 24 Jul 2022 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona
ओपीडी में कोरोना जांच के लिए बच्चे का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
बदायूं। पिछले सप्ताह से तेज हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। जिले में लगातार चौथे दिन भी चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर अब 25 हो गई है। नए मिले संक्रमितों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी की हालत सामान्य है। हालांकि, नए वेरिएंट का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को कोरोना के चार संक्रमित मिले थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को एक दिन में सात संक्रमित मिले। शुक्रवार और फिर शनिवार को भी चार-चार संक्रमित मिले। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच गई है। अब तक नए संक्रमित नगरीय इलाकों में ही मिल रहे थे, लेकिन अब गांव-देहात में भी संक्रमित मिलने लगे हैं। शनिवार को मिले चार नए संक्रमितों में एक शहर की आदर्श नगर कॉलोनी का है। बाकी में एक बिल्सी, एक गांव सकरी और एक गुरुपुरी विनायक का है। इनमें एक महिला और एक 12 वर्ष का बालक भी शामिल है। चार में से तीन संक्रमितों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट नोएडा से आई है।
विज्ञापन

कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफीसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि शनिवार को चार नए संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 25 हो गई है। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। नए मिले संक्रमितों के परिवार वालों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संक्रमण बढ़ने से कोरोना के नए वेरिएंट का भी खतरा
एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिस तरह से बढ़ रही है उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों कोरोना के नए-नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं। नए वेरिएंट से बचने के लिए बूस्टर डोज बेहद जरूरी है। जिन लोगों को दूसरी डोज लिए छह माह या फिर 26 सप्ताह का समय हो चुका है और वह 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं तो टीकाकरण केंद्र पर निशुल्क बूस्टर डोज ले सकते हैं। बूस्टर डोज से ही एंटीबॉडी तैयार होगी और संक्रमित होने का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा। इन दिनों जो नए संक्रमित मिल रहे हैं उनमें ज्यादातर ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ले चुके हैं।
-
दूसरा टीका लगवा चुके लोग भी हो रहे संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग इन दिनों बूस्टर डोज पर जोर दे रहा है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच देखने को मिल रहा है कि वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके लोगों को भी संक्रमण चपेट में ले रहा है। कुल मिल रहे संक्रमितों में ऐसे लोगों की तादाद करीब 80 प्रतिशत है। हालांकि, संक्रमित होने के बाद यह लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बूस्टर डोज के बाद ही संक्रमण के प्रति पूरी तरह से एंटीबॉडी तैयार होगी। ऐसे में बेहद जरूरी है कि लोग बूस्टर डोज भी लें।

-------------
कोरोना के नए-नए वेरिएंट और बार-बार बढ़ रही रफ्तार के कारण ही सरकार ने 18 वर्ष आयु से अधिक सभी लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। बूस्टर डोज देने का काम जिले में चल रहा है। इन दिनों कोरोना संक्रमण की बढ़ रही रफ्तार के बीच देखने में आ रहा है कि दूसरा टीका लगवा चुके लोग भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, यह जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। एंटीबॉडी के लिए बूस्टर डोज जरूरी है।
-डॉ. मोहम्मद असल, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed