फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cooks did not prepare food for polling party, termination of service possible

Budaun News: रसोइयों ने पोलिंग पार्टी के लिए नहीं बनाया खाना, सेवा समाप्ति संभव

Sat, 11 May 2024 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cooks did not prepare food for polling party, termination of service possible
बदायूं। विकास खंड बिसौली क्षेत्र के गांव भटपुरा प्राथमिक विद्यालय में चार रसोइया तैनात हैं। छह मई की शाम को चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंचीं थीं। प्रधान और प्रधानाध्यापक के बार-बार कहने के बाद भी चारों रसोइयों ने भोजन नहीं बनाया। इस पर प्रधान ने बीएसए स्वाति भारती को पत्र भेजकर चारों रसोइयों की सेवाएं समाप्त कर नई की तैनाती करने को कहा है। बीएसए ने रसोइयों से जवाब-तलब किया है। अनुशासनहीनता में उनकी सेवाएं भी जा सकती हैं।
विज्ञापन

पत्र में प्रधान ने कहा है कि छात्र-छात्राओं का मध्याह्न भोजन बनाने के लिए गजना, मोहनलाल, ब्रह्मा देवी और माया देवी बतौर रसोइया तैनात हैं।शासन से निर्देश थे कि पोलिंग पार्टियों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होगी। भोजन बनाने की जिम्मेदारी रसोइयों की तय की गई थी।
विज्ञापन

छह मई को लोकसभा चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बिसौली क्षेत्र के गांव भटपुरा पहुंचीं थीं। भोजन बनाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई, लेकिन रसोइयों ने खाना नहीं बनाया। प्रधान द्वारा पहले से अवगत कराने के बाद भी रात दस बजे तक रसोइयों का इंतजार करना पड़ा। न आने पर प्रधान ने होटल से खाना मंगाकर पोलिंग पार्टी को भोजन कराया। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रीति माहेश्वरी ने भी कई बार फोन कर रसोइयों को भोजन तैयार करने को कहा। इसी लापरवाही की शिकायत ग्राम प्रधान रीता रानी ने बीएसए से की है। अनुशासनहीनता के लिए बीएसए ने चारों रसोइयों का जवाब-तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर रसोइयों को हटाने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed