फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   contractor threatened to fire the workers Government Medical College Badaun

'मांगा मानदेय, मिली धमकी': बदायूं के मेडिकल कॉलेज में 200 कर्मचारी काम पर लौटे, 60 अभी भी हड़ताल पर

Thu, 10 Oct 2024 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 02:36 PM IST
सार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल में तीसरे दिन नया मोड़ आ गया। ठेकेदार ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी है। इस पर अधिकांश कर्मचारी काम पर लौट गए। बता दें कि कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। 

विज्ञापन
contractor threatened to fire the workers Government Medical College Badaun
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेकेदार ने नौकरी से निकालने की धमकी दी है। तीसरे दिन हड़ताल छोड़कर आधे से अधिक कर्मचारी काम पर लौट गए। करीब 60 कर्मचारी गुरुवार को भी हड़ताल पर हैं। इससे कॉलेज की व्यवस्था चरमराई हुई है। 

विज्ञापन


आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल में तीसरे दिन नया मोड़ आ गया। तीसरे दिन ठेकेदार ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी तो अधिकांश कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। अभी करीब 60 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने तीन माह के वेतन को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन कर हड़ताल शुरू कर दी थी। धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। 

विज्ञापन

ये हैं मांगें 
तीसरे दिन भी कर्मचारियों की मांग रही कि महिला स्टाफ से अभद्रता करने वाले प्राचार्य को हटाया जाए व उनका मानदेय दिया जाए। हर माह मानदेय मिले। यह मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। हड़तारी कर्मचारियों ने बताया कि सुबह करीब दस बजे ठेकेदार का एसएमएस आया कि जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनकी नौकरी आज ही समाप्त कर दी जाएगी। 

मेसेज देखकर कर्मचारी हैरान रह गए। इसी दौरान कुछ कर्मचारी हड़ताल से उठकर ड्यूटी पर चले गए। धीरे-धीरे करीब दो सौ कर्मचारी काम पर लौट गए है। करीब 50 से 60 कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की सुबह से कई बार अधिकारियों से झड़प हो गई। कर्मचारियों ने सीएमएस पर पुलिस बुलाकर धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed