फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   contract workers strike ends

Budaun News: आश्वासन पर माने संविदाकर्मी, हड़ताल स्थगित

Thu, 02 Feb 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
contract workers strike ends
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन के संविदाकर्मी समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने पर शांत हो गए। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद सात फरवरी तक धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से कहा कि सात फरवरी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं और उनके ईपीएफ का पैसा गबन करने वाली कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन

26 जनवरी से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। संविदाकर्मियों के धरना-प्रदर्शन से विद्युत समस्या बढ़ रही है। कई जगह लाइनें टूटने से बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो पा रही थी तो कई गांव अंधेरे में डूब चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों तक आंदोलन के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। बुधवार को विभागीय अधिकारियों ने संगठन पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद डीएम मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में हर्षवर्धन, हरीश चंद्र यादव, धीरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, विपिन कुमार, पवन पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed