{"_id":"65ce1d31032a117c1301048e","slug":"contract-workers-removed-from-power-substation-are-doing-duty-badaun-news-c-123-1-sbly1018-113518-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली उपकेंद्र से हटाए गए संविदा कर्मी कर रहे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली उपकेंद्र से हटाए गए संविदा कर्मी कर रहे ड्यूटी
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिलहरी बिजली उपकेंद्र पर तैनात तीन संविदा कर्मियों को भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर हटा दिया गया था। इसके बाद भी तीनों कर्मचारी उपकेंद्र पर आकर काम कर रहे हैं। भाकियू अराजनीतिक जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने डीएम मनोज कुमार से शिकायत की है।
बृहस्पतिवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि तीनों संविदा कर्मचारी बिजली उपकेंद्र पर छह सालों से तैनात थे। शिकायत के बाद जांच में तीनों कर्मचारी बिजली चोरी कराने और कनेक्शन के नाम पर वसूली में दोषी पाए गए। इसके बाद इनको बिजली उपकेंद्र से हटा दिया गया। शिकायत के बाद डीएम ने कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। बावजूद इसके यह लोग अब भी वहां आकर काम कर रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि तीनों संविदा कर्मियों को हटा दिया गया है। संविदा समाप्ति के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भी भेजा गया है।