कांग्रेसियों ने पीडब्ल्यूडी का पुतला फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के घंटाघर चौराहे से बरी का चौराहा तक पीडब्ल्यूडी की सड़क है, जो बेहद खराब है। इस सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस ने रविवार को पीडब्ल्यूडी का पुतला फूं ककर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना है कि नगर का बेहद महत्वपूर्ण घंटाघर से बरी का चौराहा तक मार्ग बेहद जर्जर है। लोग यहां ठोकरें खाने को मजबूर हैं। कांग्रेस ने पहले भी इस मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी को लिखा है और मार्ग निर्माण को धरना प्रदर्शन भी किया है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसका विरोध किया जाएगा। पुतला दहन के समय कांग्रेस पदाधिकारियों में नगर अध्यक्ष अरुण पारासर, मुजाहिद रजा, प्रशांत तोष्णीवाल, अवधेश श्रीवास्तव, प्रेमपाल, सुनील, सुरेश पाल, नेत्र पाल आदि शामिल रहे।